फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तेल डिपो के पास भवाड़ी में तेल

तेल डिपो के पास भवाड़ी में तेल

Sat, 21 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
तेल डिपो के पास भवाड़ी में तेल
तेल के ड्रमों में आग लगने से दो कार जलीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के बावल रोड स्थित गांव भवाड़ी में रिलायंस और आईओसी डिपो से करीब तीन सौ मीटर दूर एक घर में पटाखे की चिंगारी गिरने से यहां रखे तेल के ड्रमों में आग लग गई। इस दौरान आग ने पास खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार तेल के करीब सात से आठ ड्रम थे। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रमों में कच्चा तेल था या पेट्रोल, डीजल था। इस दौरान मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं गांव बनीपुर में भी आतिशबाजी के चलते कैंटर में आग लगने से उसके अंदर रखी मोटरें जलकर खाक हो गई। यहां भी मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
---
पास में ही तेल डिपो होने के चलते हो सकता था बड़ा हादसा
बावल रोड पर कमालपुर-भवाड़ी के पास रिलायंस, आईओसी एवं एक अन्य तेल कंपनियों का डिपो है। यहां से प्रतिदिन लाखों बैरल तेल सप्लाई होता है। भवाड़ी में जिस जगह पर यह घटना हुई है, वहां से महज कुछ मीटर की दूरी पर तेल डिपो है। यदि आग और फैल जाती तो डिपो में जाने से बड़ा हादसा हो सकता था। गौर तलब है कि गांव भवाड़ी में तेल का अवैध खेल चलता है। तीनों कंपनियों से निकलने वाले सैकड़ों तेल कैंटरों से अवैध रूप से तेल निकालकर सप्लाई किया जाता है। शुक्रवार को हुई घटना में भी एक घर के अंदर कईं ड्रम तेल मिलना संदेह पैदा करता है। थाना मॉडल टाउन पुलिस तेल के अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है। लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। भवाड़ी में जिस जगह आग लगी है, वहां पर कुछ जानवरों के जलने की भी सूचना है।
विज्ञापन

---
लाखों रुपये की मोटर जलकर खाक
इधर औद्योगिक क्षेत्र बावल के गांव बनीपुर में दीपावली की रात पटाखे की चिंगारीेे गिरने से एक कैंटर में रखी लाखों रुपये की मोटर जल गईं। बनीपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह पूना कलोस्टर ब्रदर्स कंपनी से लाखों रुपये की मोटरें व अल्टरनेटर लेकर दिल्ली जा रहा था। दीपावली की छुट्टी होने के चलते वह बनीपुर स्थित मालिक के घर पर रूक गया। लेकिन यहां पर वीरवार को कैंटर में पटाखे की चिंगारी गिरने से पूरी गाड़ी जल गई। जिसमें गाड़ी के अंदर रखी मोटर भी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आग लगने से आसपास के डिपो तक आग फैल सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था। अवैध तेल करोबार की भी सूचना है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आग लगने का मामला संवेदनशील है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
रामकुवार, एसएचओ, थाना माडल टाउन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed