फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गिरफ्तार हो गए आरोपी

गिरफ्तार हो गए आरोपी

Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हो गए आरोपी
आरोपियों ने माजरा गुरदास और काकोडिया में बाइक लूटने के साथ महेंद्रगढ़ में पिता और पुत्र पर चलाई थी गोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला बाससिताबराय निवासी सरजीत गुर्जर की हत्या के मुख्य आरोपी विपुल उर्फ ठोलिया और उसके तीन साथियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के सेक्टर-18 से गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या के बाद माजरा गुरदास और काकोडिया गांव के समीप से दो बाइक भी लूटी थीं। इसके बाद महेंद्रगढ़ के कुराहवटा चौक पर व्यापारी पिता और पुत्र को भी गोली मारकर लूटा था। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गोली चलाने, लूटपाट समेत कई मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है। पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

सेक्टर-18 में छिपे थे आरोपी
डीएसपी सतपाल यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरजीत हत्याकांड में नामजद विपुल और उसके साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 18 अप्रैल को वारदात को अंजाम देने के बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी गई लेकिन इनका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि विपुल अपने साथियों के साथ शहर के सेक्टर-18 में सुनसान स्थान पर छिपा हुआ है। सूचना के बाद भारी पुलिस बल ने इनको चेतावनी दी। इसके बाद इनको गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से सीआईए ने मुख्य आरोपी चांदपुर की ढाणी निवासी विपुल उर्फ ठोलिया, रवि और झाजरौला निवासी लोकेश उर्फ हंस को पकड़ा। इससे पूर्व अमित को पुलिस ने मंगलवार रात शहर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इनके बारे में सही जानकारी मिली। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्तौल, 45 कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद की है।
विज्ञापन

वारदात के लिए छीनी बाइक बाद में व्यापारी से की लूट
डीएसपी सतपाल ने बताया कि हत्याकांड से कुछ दिन पूर्व नवीन उर्फ धावा, मृतक सरजीत और हरकेश की विपुल के साथी विशाल के साथ मारपीट हुई थी। इसी कारण उन्होंने सरजीत को 18 अप्रैल को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या से पूर्व पिस्तौल दिखाकर सदर थाना क्षेत्र के गांव काकोडिया से अपाचे और माजरा गुरदास ने एक पल्सर बाइक छीनी थी। इससे पूर्व बदमाशों ने गुरुग्राम के सुलतानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां चलाई थीं। इस वारदात के बाद 21 अप्रैल को महेंद्रगढ़ के कुराहवटा चौक पर पिता और पुत्र सहित तीन व्यापारियों पर गोली चलाकर नकदी लूटी थी। बदमाशों को रिकॉर्ड आपराधिक रहा है। डीएसपी ने बताया कि शशांक हत्याकांड में शामिल आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से टीमों का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल की सुबह शहर के बड़ा तालाब पर सामान लेने के लिए आए मोहल्ला बास सिताबराय निवासी दुकानदार सरजीत की बाइक पर सवार होकर पांच युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दुकानदार को तीन गोली मारी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर हत्या की इस वारदात के बाद मृतक दुकानदार के परिजनों ने शहर के बस स्टैंड की पार्किंग में पहुंचकर वारदात में शामिल एक आरोपी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतक के पक्ष के कई युवकों ने शहर में सात स्थानों पर आरोपियों के घर मारपीट कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी से आ रहे है अवैध हथियार
डीएसपी सतपाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार यूपी से मंगाए जा रहे हैं, जिनकी पुुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। यह अलग बात है कि पुलिस की ओर से हर वारदात के बाद रटा-रटाया एक ही जवाब दिया जाता है कि अवैध हथियारों की सप्लाई को लेकर जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक पुलिस अवैध हथियारों के सरगना तक पहुंच पाने में स्वयं को असहाय महसूस कर रही है। यह अलग बात है कि जिला की पुलिस द्वारा प्रत्येक महीने औसतन आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया जा रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की जड़ तक नहीं पहुंच पाई है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed