{"_id":"5a9ee3d84f1c1b3c718b88e4","slug":"121520362456-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव और सैदू मंदिर के दानपात्र तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव और सैदू मंदिर के दानपात्र तोड़े
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव और सैदू मंदिर के दानपात्र तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
चोरों ने जिले के मंदिरों को अपने निशाने पर लिया है। सोमवार रात को भी गांव लुहाना में चोरों ने दो मंदिरों से हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही गांव के एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई माह से चोरों ने जिले के कई गांवों के मंदिरों में सेंधमारी कर लाखों की चोरी की है।
जानकारी के अनुसार गांव लुहाना में सोमवार रात को शिव मंदिर और सैदू मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली। इसके अलावा मंदिर के दानपात्र भी तोड़ दिए। दोनों मंदिरों से करीब 50 हजार रुपये चोरी की आशंका है। मंगलवार सुबह पुजारी देवेंद्र को मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुजारी ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि मदन को इस बारे में अवगत कराया। गांव के सरपंच ने खोल थाने को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ फिंगर प्रिंट टीम ने भी मौके पर आकर मुआयना किया। दूसरी तरफ गांव में ही ग्रामीण संजय के घर से रात को ही बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में डीएसपी गजेंद्र का कहना है कि गांवों में ठीकरी पहरा पुख्ता कर दी जाएगी। इस मामले में जो कोताही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।