फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - मिड-डे मील के राशन की कर दी थी शिकायत

- मिड-डे मील के राशन की कर दी थी शिकायत

Mon, 25 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
- मिड-डे मील के राशन की कर दी थी शिकायत
स्कूल में दो ही शिक्षक और उनकी भी नहीं बनती थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोतला खुर्द में शिक्षक को गोली मारने के मामले में आरोपी शिक्षक और उसका बेटा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस पाठशाला में दो ही शिक्षक हैं। शिक्षक धीरेंद्र ने आरोपी अध्यापक सत्यनारायण के खिलाफ मिड-डे-मील के राशन में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद दोनों में नहीं बनती थी।
जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोतला खुर्द में 85 बच्चे अध्ययनरत हैं। इसमें धीरेंद्र और सत्यनारायण दो शिक्षक हैं। धीरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में भी बताया कि शिक्षक सत्यनारायण ने मिड-डे-मील के राशन में गड़बड़ी कर रखी थी। इसी के चलत उसने उच्चाधिकारियों से उसकी शिकायत की थी। इसी चिढ़ को लेकर 22 दिसंबर को सत्यनारायण अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचा। दोनों बाप-बेटों ने उससे मिड-डे-मील के सामान की अलमारी की चाबी मांगी। उसने उन्हें चाबी सौंप दी। ताला नहीं खुलने पर सत्यनारायण ने धीरेंद्र से ताला खोलने के लिए कहा। धीरेंद्र ने ताला खोल दिया। ताला खोलकर जैसे ही धीरेंद्र घूमा तो सत्यनारायण के हाथ में पिस्टल थी। उसके बेटे ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सत्यनारायण ने उसे गोली मार दी, जो उसके पेट में लगी। तभी उसके बेटे ने अपने पिता से पिस्टल छीनकर उसके बट से धीरेंद्र के सिर पर वार किया। धीरेंद्र किसी तरह कमरे का गेट खोलकर सड़क की ओर भागा। पिता-पुत्र भी उसके पीछे भागे। ग्रामीणों के वहां पहुंचने पर दोनों बाप-बेटे भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, डीईईओ सुरेश कुमार गोरिया ने बताया कि धीरेंद्र ने इसकी शिकायत की थी। मामले की जांच चल रही थी। सत्यनारायण तीन-चार दिन से नहीं आ रहा था। इसीलिए मिड-डे-मील धीरेंद्र संभाल रहा था। दोनों में पहले भी विवाद हो चुका है। उधर, जाटूसाना थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र की तलाश जा रही है। टीम गठित कर दी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed