फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पेड़ में घुसी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

पेड़ में घुसी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

Sun, 17 Feb 2019 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
पेड़ में घुसी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
रेवाड़ी। शनिवार की देर रात रामगढ़ रोड स्थित बाईपास पर एक पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।बुढ़ानी निवासी 30 वर्षीय नरेश अपने साथियों के साथ एक समारोह में डीजे बजाने के लिए गया था। पिकअप गाड़ी में डीजे लगा हुआ था। समारोह से लौटते वक्त पिकअप में नरेश के अलावा दो अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास बाईपास पर पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed