{"_id":"5b6600104f1c1b9b3e8b537f","slug":"11533411344-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड के आरोपी व उसकी मां ने पुलिस चौकी इंचार्ज से की मारपीट......54 से 56","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड के आरोपी व उसकी मां ने पुलिस चौकी इंचार्ज से की मारपीट......54 से 56
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के मामले में चौकी आए मां-बेटे ने चौकी प्रभारी को पीटा, जिप्सी के शीशे तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। भाड़ावास पुलिस चौकी में छेड़छाड़ के आरोपी पक्ष की महिला और उसके बेटे ने महिला पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट कर वाहन में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने लड़की पक्ष की तरफ से दी गई शिकायत को भी फाड़ दिया। चौकी इंचार्ज से मारपीट के बाद पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया जबकि बेटा फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि सुलखा निवासी युवक रोहित पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप था। शनिवार दोपहर बाद दोनों पक्षों को भाड़ावास स्थित पुलिस चौकी में बुलाया गया था। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी तभी आरोपी युवक की मां राजेश देवी ने पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई शिकायत फाड़ दी। चौकी प्रभारी बालवंती द्वारा समझाने पर महिला और उसके बेटे रोहित ने बालवंती के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मां और बेटे ने चौकी प्रभारी के साथ मारपीट करने के साथ ही जिप्सी के शीशे तोड़ दिए।
चौकी में मारपीट की सूचना मिलते ही डीएसपी गजेंद्र भारी पुलिस के बल के साथ चौकी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका बेटा फरार हो गया। भाड़ावास गांव चौकी पुलिस ने चौकी प्रभारी बालवंती की शिकायत पर मां और बेटे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारी से मारपीट का मामला दर्ज किया है। रामपुरा थाना क्षेत्र में आने वाली भाड़ावास पुलिस चौकी ने इस मामले में आरोपी युवक रोहित के खिलाफ राजकार्य में बाधा के साथ ही छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रोहित पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
वर्जन
लड़की से छेड़छाड़ के मामले में चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपी युवक व उसकी मां ने शिकायत को फाड़ दिया और चौकी प्रभारी से मारपीट की, जिससे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बेटे की तलाश की जा रही है। - गजेंद्र सिंह, डीएसपी