फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बड़े भाई को मौत के घाट उतारने वाला छोटा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निखरी में बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निखरी में 24 जुलाई को अमर सिंह की अपने बड़े भाई सुखबीर के साथ शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था तथा मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने बयान में सुखबीर ने अमर सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर सुखबीर को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अमरसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार रात को पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed