{"_id":"5b0ef6544f1c1bf66e8b5686","slug":"11527707220-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल सीएचसी में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावल सीएचसी में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
Updated Thu, 31 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने धारूहेड़ा से कार और बावल से उड़ाई बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
वाहन चोरी की वारदातों में फिर से इजाफा होने लगा है। मंगलवार रात को चोर धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में घर के बाहर खड़ी और बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एक बाइक चोरी कर ले गए। चोरी के दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के सेक्टर-6 के मकान नंबर 672 निवासी टीकाराम ने बताया कि उसने अपनी कार रात के समय घर के बाहर खड़ी की थी। अच्छी तरह से लॉक करने के बावजूद भी चोर रात के समय उसकी कार को चोरी कर ले गए। सुबह जब घर के बाहर खड़ी कार गायब मिली तो चोरी की घटना का पता चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना की कार्रवाई करके मामला दर्ज कर लिया है। उधर बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव आसरा का माजरा निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अस्पताल में कार्यरत है। उसने सुबह के समय अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। इसी बीच मौका पाकर चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शाम को जब ड्यूटी समाप्त करके वह घर जाने के लिए तैयार हुआ तो उसकी बाइक गायब मिली। बावल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।