फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बदले की कार्रवाई कारिंदे शशांक की हत्या के चार गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

बदले की कार्रवाई कारिंदे शशांक की हत्या के चार गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बदले की कार्रवाई कारिंदे शशांक की हत्या के चार गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
साइकिल स्टैंड के कारिंदे की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला बास सिताबराय निवासी सरजीत की हत्या के बाद बदला लेने के लिए शहर के बस स्टैंड की साइकिल पार्किंग में शशांक नामक कारिंदे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने बुधवार रात को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी न्यू आदर्श नगर निवासी हरकेश, नई आबादी निवासी योगेश उर्फ योगी, बस सिताबराय निवासी कृष्ण व ललित उर्फ डब्बू है। पुलिस ने चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जिन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि18 अप्रैल की सुबह बास सिताबराय निवासी सरजीत उर्फ टुल्ली की चार लोगों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह टेंट से सामान लेने के लिए जा रहा था। सरजीत की हत्या का बदला लेने के लिए उसके साथियों ने उसी दिन शहर में जमकर हंगामा किया था। बस स्टैंड की पार्किंग में विपुल उर्फ ठोलिया के परिवार द्वारा ली गई पार्किंग में बैठे 18 वर्षीय यूपी निवासी शशांक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दोनों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। वारदात के एक सप्ताह बाद पुलिस ने सरजीत हत्याकांड को अंजाम देने वाले ठोलिया गैंग के सरगना विपुल उर्फ ठोलिया व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरे पक्ष की तरफ से आरोपी फरार चल रहे थे। बीती शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर शशांक की हत्या करने वाले उक्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, जिनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

----
वर्जन
शशांक हत्याकांड में चार आरोपी पकड़े जा चुके है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। - नरेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed