{"_id":"5a9c42504f1c1bff388bb3ad","slug":"11520190032-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक व स्कूटी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक व स्कूटी चोरी
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों से दो बाइक व स्कूटी चोरी
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग स्थानों से दो बाइक व एक स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव मुउद्दीनपुर निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धारूहेड़ा के मोहल्ला आजाद नगर में रहते है। उन्होंने बाइक घर के सामने खड़ी की थी। बाहर आए तो उनकी बाइक गायब थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में गांव गंगायचा अहीर निवासी नवीन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे 2 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल पर गांव भाड़ावास में आयोजित मेले में आए थे। वे बाइक गांव के पंचायत भवन के सामने खड़ी कर मंदिर में चले गए। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। रामपुरा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर गांव माजरा दूदा निवासी अरुण यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे 28 फरवरी को अपनी स्कूटी पर सेक्टर-5 में आए थे। वे स्कूटी को मॉल के सामने खड़ी कर काम निपटाने के लिए चले गए। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी स्कूटी गायब थी। उन्होंने चोरी की शिकायत पुलिस को दी। माडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।