{"_id":"5a43e7524f1c1b686a8bc2a9","slug":"11514399570-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दहेज हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- दहेज हत्या का लगाया आरोप
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की मौत, पति, सास, ससुर पर हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मॉडल टाउन थाना के तहत आते गांव शहबाजपुर पदैयावास में मंगलवार शाम के विवाहिता की छत से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति रामपाल, ससुर सोहनलाल और सास ऊषा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेंद्रगढ़ के गांव खेड़ी निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उसकी बेटी सपना और ऊषा की शादी छह साल पूर्व शहबाजपुर पदैयावास निवासी सोहनलाल के बेटों से हुई थी। सपना का पति रामपाल आपराधिक प्रवृति का है। उस पर अपहरण सहित तीन-चार मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों ही वह जमानत पर छूटकर आया था। इसके बाद उसने दो लाख रुपये की मांग की थी, जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया था। सोहनलाल ने बताया मंगलवार रात 11 बजे उसके दामाद का फोन आया और कहा कि सपना (26) की छत से गिरकर मौत हो गई है। इसके बाद रात तीन बजे वह बेटी के ससुराल पहुंचा। सोहनलाल ने आरोप लगाया कि ये लोग पहले भी उसकी बेटी को परेशान करते थे, जिसे लेकर पंचायत भी हुई। अब पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।