{"_id":"59ea4abb4f1c1b97678b6923","slug":"11508526779-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पटाखे बेचते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में पटाखे बेचते
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पटाखे बेचते सात गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना कई पटाखा विक्रेताओं को मंहगा पड़ गया। जिला पुुलिस ने जिले भर से पटाखे बेचते सात लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पटाखे भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार को थाना शहर पुलिस ने पांच जगहों पर पटाखे बेच रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पटाखे जब्त किए। गोकल बाजार में हुई कार्रवाई में पुलिस ने गांव बूढ़पुर निवासी शेर सिंह एवं संघी का बास निवासी कमल किशोर को पटाखों के साथ काबू किया। इसी कड़ी में मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी राजू को उसके घर के निकट से, मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह को आर्य समाज मंदिर रोड से गिरफ्तार किया। वहीं थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गुर्जरवाड़ा निवासी रणवीर को राजन नगर एवं मोहल्ला छीपटवाड़ा निवासी महेश उर्फ छोटू को पटाखे बेचते गिरफ्तार किया। पुलिस की अन्य कार्रवाई में महाबीर नगर निवासी डालचंद उर्फ बबलू को कालाका रोड से पटाखों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।