फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   200 भेड-बकरियों को मुक्त कराया

200 भेड-बकरियों को मुक्त कराया

Tue, 22 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
200 भेड-बकरियों को मुक्त कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर रविवार रात को ट्रक व कैंटर में ठूंस- ठूंसकर भेड़-बकरियों को ले जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 200 भेड़-बकरियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर साहबी पुल के समीप रविवार रात को गश्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने तेज स्पीड एक ट्रक को रूकवाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका। जिप्सी ने पीछा कर साहबी पुल से थोड़ी दूरी पर ट्रक को रोक लिया, जिसकी जांच की तो उसमें 110 बकरियां थी जिनमें 80 बकरी व 30 बकरे थे। सभी को मुक्त करा लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक झूनझूनू जिला निवासी हरिराम व सीकर जिला निवासी गुडडू को मौके पर ही काबू कर लिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में गढी बोलनी चौकी पुलिस द्वारा काठूवास गांव के समीप एक सूचना के बाद एक केंटर को काबू किया है, जिसमें से 90 भेड़-बकरियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आसन निवासी प्रियंका गुरुग्राम से रेवाड़ी की ओर आ रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि एक केंटर में भेड़-बकरियों को भरा हुआ था। सूचना के बाद गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने केंटर का पीछा कर काठूवास गांव के समीप रोक लिया और नूंह निवासी कैंटर चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने कैंटर में भरी 90 भेड़-बकरियों को मुक्त करा लिया, जिसमें 40 भेड़ व 50 बकरियां थी। पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम केे तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed