{"_id":"5ae0d58e4f1c1b3c0a8b6875","slug":"111524684174-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के फोटो खींच रहे युवक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं के फोटो खींच रहे युवक को धुना
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के फोटो खींच रहे युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के भाड़ावास गेट के समीप बुधवार देर शाम को उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक कथित तौर पर सड़क से गुजर रही महिलाओं का फोटो खींचने का प्रयास कर रहा था। युवक अपने मोबाइल फोन के कैमरे से फोटो खींचने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक महिला की नजर उस पर पड़ गई। महिला ने यह देखकर शोर मचा दिया। इस पर आरोपी युवक ने वहां से भागने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक बिहार का रहने वाला है। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिली हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि युवक इन फोटो का कहीं गलत इस्तेमाल करता होगा। पुलिस ने फिलहाल मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है कि क्योंकि किसी भी तरह से शिकायत नहीं दी गई है।