{"_id":"5a9ae9c44f1c1bbd218b5f64","slug":"111520101828-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों ने लगाई फांसी
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व दो युवक फंदे पर लटके मिले
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर एक किशोरी सहित तीन युवकों ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव पाड़ला में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गांव पाड़ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शनिवार दोपहर को उसने घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर ट्रामा सेंटर भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना में सदर थाना क्षेत्र के गांव बीकानेर में शुक्रवार को झज्जर जिले के गांव दादनपुर निवासी 23 वर्षीय जयभगवान ने खेतों में एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया। मृतक किसी कार्य से गांव बीकानेर में आया था। रात को अज्ञात कारणों से उसने खेतों में एक पेड़ से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
जाटूसाना क्षेत्र के गांव करावरा मानकपुर में शुक्रवार रात को ट्यूबवेल पर सोने गए एक 23 साल के युवक सत्यनारायण ने फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सत्यनारायण को पेड़ से लटका देखा तो उसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजनों एवं पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक प्राइवेट कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।