{"_id":"5a47cd6c4f1c1b5c0c8b5e58","slug":"111514655084-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों की मौत
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव जाडरा के निकट स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी ओर गांव नांगल मूंदी के निकट मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव रोलियावास निवासी रामशरण शुक्रवार की रात को मोटरसाइकिल पर रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था। राजनारायण व उनके बेटे भी दूसरी मोटरसाइकिल पर रामशरण के पीछे-पीछे जा रहे थे। गांव जाडरा के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने रामशरण की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रामशरण गंभीर रूप से घायल हो गया व स्कर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर गांव मामडिया अहीर निवासी राकेश कुमार शुक्रवार की रात को अपने डंपर से नांगल मूंदी बस स्टाप पर रोड़ी डालने के लिए गए थे। उनके साथ मूंदी निवासी रामफल भी थे। दोनों पैदल ही रोडी की पेमेंट लेने के लिए बस स्टाप पर जा रहे थे। बस स्टाप पर पहुंचते ही मूंदी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने राकेश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। बस स्टैंड पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद रामफल राकेश को अपने घर ले गया। रात को करीब एक बजे राकेश की तबीयत खराब हो गई। उन्हें रात को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंच खोल थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रामफल की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।