फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रंजिश ने शिक्षक ने दूसरे को गोली मारी

रंजिश ने शिक्षक ने दूसरे को गोली मारी

Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
रंजिश ने शिक्षक ने दूसरे को गोली मारी
रंजिश ने शिक्षक ने दूसरे को गोली मारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली/रेवाड़ी।
कोसली क्षेत्र के मोतला खुर्द गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक पर गोली चला दी। सीने में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

जानकारी के अनुसार मोतला खुर्द गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में कंवाली गांव निवासी सत्यनारायण और बेरली कला निवासी धर्मेंद्र कार्यरत हैं। दोनों में किसी बात को लेकर रंजिश चली रही थी। शुक्रवार शाम तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों में फिर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सत्यनारायण ने धर्मेंद्र पर गोली चला दी। सीने में गोली लगने से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इस संबंध में जाटूसाना थाना इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि मोतला गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दोनों शिक्षक कार्यरत थे। किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। इसी बीच सत्यनाराण ने धर्मेंद्र को गोली मार दी। आगे की कार्रवाई धर्मेंद्र के बयानों के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed