फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो कैंटरों से गोवंश करवाया मुक्त, चार लोग धरे

दो कैंटरों से गोवंश करवाया मुक्त, चार लोग धरे

Mon, 04 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दो कैंटरों से गोवंश करवाया मुक्त, चार लोग धरे
दो कैंटरों से गोवंश करवाया मुक्त, चार लोग धरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। थाना कसौला पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 के निकट दो कैंटरों को पकड़कर गोवंश मुक्त कराया है। पुलिस ने दोनों कैंटरों से 26 गायों और 17 बछड़ों को छुड़वाया। इस दौरान तीन बछड़े मृत पाए गए। पुलिस ने दो पशु व्यापारियों और दोनों चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गोवंश को जयपुर से मेवात के कंसाली गांव ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात थाना कसौला पुलिस को गोवंश से भरे दो कैंटर जयपुर से मेवात जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गांव भूड़ला के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान गोवंश से भरे दो कैंटर पकड़े गए। पुलिस को देखते ही कैंटर चालक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान जिला नूहं के गांव कंसाली निवासी वसीम, अशफाक, उमर मोहम्मद व इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अशफाक व इरशाद पशु व्यापारी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed