Murder in Rewari: दो दिन से लापता 10वीं की छात्रा की चाकू गोदकर हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव
दो दिन पूर्व ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक पर हत्या का शक जताया जा रहा है। आरोपी युवक मृतका को कई दिनों से परेशान कर रहा था। चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। आशंका है कि दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। युवक की स्कूटी पर मिले खून के निशान की जांच होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ला निवासी दो दिन पहले अपहृत छात्रा की चाकू से गला रेतकर और पेट में गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को रोहतक-बावल हाईवे पर रामगढ़ चौक के समीप फेंक दिया गया। पुलिस ने बुधवार की देर शाम शव को बरामद कर लिया है।
पुलिस दो दिन पहले ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक पर हत्या का शक जता रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी युवक छात्रा को कई दिनों से कर रहा था परेशान। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्रा की हत्या युवक ने ही की है। क्योंकि दो दिन पहले ही छात्र लापता हो गई थी। छात्रा के शव के पास ही एक चाकू भी मिला है। पुलिस युवक की स्कूटी पर मिले खून के निशान की भी जांच कराएगी।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रामगढ़ चौक समीप एक छात्रा का शव पड़ा हु़आ है। सूचना के बाद पुलिस पे मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी। छात्रा के गर्दन व पेट पर चाकू के वार के कई निशान मिले हैं। पास में ही एक चाकू पड़ा मिला। पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त हो गई, जिसकी पहचान शहर के ही एक मोहल्ला निवासी करीब 15 वर्षीय कक्षा 10वीं की छात्रा के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार छात्रा शहर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला नई आबादी में जाती थी। मंगलवार को भी सुबह वह घर से स्कूल गई और फिर रोजाना की तरह छुट्टी होने के बाद सीधे ट्यूशन जाना था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी थी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिल सकी।
एक जगह कानोड़ गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में शाम के समय नाबालिग घर लौटती हुई तो दिखाई दी, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बुधवार की सुबह शहर थाना में शिकायत देकर अपहरण का केस दर्ज कराया था। आशंका जताई जा रही है कि अपहरण करने के बाद छात्रा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी शव की जांच के लिए बुलाया है।डीएसपी ने बताया-31 की रात खुदकुशी करने वाले युवक पर शक
छात्रा की हत्या के मामले में डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि दो दिन पहले 31 जनवरी की शाम दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर कुंभावास के पास शहर निवासी करीब 25 साल के एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने उसी युवक पर हत्या करने का शक जताया है। डीएसपी का कहना है कि रेलवे ट्रैक के पास ही युवक की स्कूटी खड़ी मिली थी, जिस पर खून के निशान भी मिले थे। अब स्कूटी पर मिले खून के निशान और लड़की के रक्त के नमूने की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि हत्या युवक द्वारा की गई है या फिर किसी अन्य ने वारदात को अंजाम दिया।
पंजाब के बठिंडा शहर का रहने वाला है मृतका का परिवार
मृतक छात्रा का परिवार मूलरूप से पंजाब के बठिंडा शहर का रहने वाला है। कई सालों से वह रेवाड़ी शहर की एक कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में नाबालिग के अलावा उसकी दो छोटी बहनें और एक भाई हैं। 31 जनवरी की सुबह नाबालिग छात्रा अपने भाई के साथ ही स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।