फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जन्मदिन पार्टी में गई विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील क्लीप भी बनाई... 18-32-07

जन्मदिन पार्टी में गई विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील क्लीप भी बनाई... 18-32-07

Sat, 29 Sep 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी में गई विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील क्लीप भी बनाई... 18-32-07
रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपनी सहेली के पति की जन्मदिन पार्टी में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर पति, उसके दोस्त और सहेली के पति पर दुष्कर्म करने और अश्लील विडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है जो अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद पति ने उससे दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने को कहा जिस पर मना करने के बाद उसने चाकू से कई वार कर दिए। जिससे उसके हाथ लहूलुहान हो गए। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी सहेली के खिलाफ साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज कर पीड़िता को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तुर्कियावास रोड स्थित मोहल्ला में रहने वाली उसकी सहेली के पति का वीरवार को जन्मदिन था। जिसमें उसको भी बुलाया था। वह वीरवार शाम को करीब सात बजे सहेली के घर गई थी। आरोप लगाया कि बर्थ-डे पार्टी में उसका पति व पति का दोस्त भी पहुंचा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बर्थ-डे पार्टी के दौरान उसकी सहेली, पति व उसके पति के दोस्त ने उसको कोल्ड ड्रिंक पीने को दी थी। इसके बाद उन्होंने दो-तीन बार कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेसुध हो गई। रात करीब 11 बजे जब उसको होश आया तो उसने पाया कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त है। इस पर जब उसने अपनी सहेली से पूछा तो उसने बताया कि कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति सहित तीनों पर दुष्कर्म व क्लीप बनाने का भी आरोप
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ उसके पति, उसके दोस्त व सहेली के पति ने दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपियों द्वारा उसकी अश्लील फोटो खींचने के साथ विडियो क्लीप भी बनाई गई है। उसने आरोप लगाया कि जब होश में आने के बाद उसके पति ने उससे दहेज प्रताड़ना मामले में समझौता करने को कहा जिसके बाद उसने मना कर दिया। इसके बाद पति ने उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया। कहा कि मामला अधिक बढ़ने पर पति अपने दोस्त के साथ उसको रात को ही उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

परिजनों ने रात में ही कराया ट्रामा में भर्ती
रात को जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को अपने साथ हुए घटनाक्रम से अवगत कराया जिसके बाद परिजन उसको तत्काल ही ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। इसके बाद पीड़िता शाम को फिर अपने परिजनों के साथ थाना में पहुंची और मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला के हाथ पर चोट के निशान है।
-जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed