फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   यौन संबंध नहीं बनाने पर गर्भ गिराने की धमकी

यौन संबंध नहीं बनाने पर गर्भ गिराने की धमकी

Thu, 12 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
यौन संबंध नहीं बनाने पर गर्भ गिराने की धमकी
जीजा पर यौन संबंध नहीं बनाने पर गर्भ गिराने की धमकी देने का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजकर यौन संबंध बनाने का दबाव डालने और गर्भ गिराने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जीजा प्राइवेट स्कूल का संचालक है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जाटूसाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मुसेपुर गांव निवासी उसका जीजा बेरली कलां गांव में स्कूल चलाता है। पिछले छह माह से भी अधिक समय से उसके फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर यौन संबंध बनाने पर दबाव डाल रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने जब इस बात को लेकर विरोध किया तो उसने गर्भ गिराने और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी ने उसके पति और सास-ससुर को भी जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने बताया कि धमकियों की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहती है। जाटूसाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed