फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime

अधिवक्ता के मुंशी ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 15 Dec 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Crime
hang-rope - फोटो : hang-rope-620961_
शहर के सेक्टर 1 में सोमवार शाम को एक अधिवक्ता के घर में उसके मुंशी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मुंशी के पास सूसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच मृतक की पत्नी भी अचेत होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोलियावास निवासी करीब 35 वर्षीय दीपचंद सेक्टर 1 निवासी एक वरिष्ठ अधिवक्ता के पास लंबे समय से मुंशी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह रात को भी अधिवक्ता के निवासी पर ही ठहरता था। जबकि उसका परिवार गांव में रहता था। रोजाना की तरह कोर्ट से कार्य करने के बाद वह सेक्टर-1 स्थित अधिवक्ता के निवास पर आ गया था। शाम करीब 7 बजे आसपास के लोगों ने देखा तो वह कमरे में पंखे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को दीपचंद के पास से एक सूसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मॉडल टाउन प्रभारी सतेंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में इकलौता कमाने वाला था
दीपचंद अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक करीब 8 साल का बेटा व एक बेटी है।
--
फोटो-22-23
--------------------------------------------
सेवानिवृत एचएसवीपी कर्मी ने की आत्महत्या
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 3 निवासी करीब 65 वर्षीय देशराम ने रविवार रात को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत डिप्टी सुप्रीडेंट करीब 65 वर्षीय देशराम ने रविवार रात को फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed