फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime,case file,Rewari News

फ्लैट देने के नाम पर प्रधान सहित चार के खिलाफ 65 लाख गबन के आरोप में केस

Sun, 08 Nov 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crime,case file,Rewari News
सनसिटी स्थित एक सोसायटी के सदस्यों ने प्रधान सहित चार लोगों पर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोसायटी के उप प्रधान सुरेश गुप्ता, उषा, पृथ्वीपाल, संतोष देवी, अंजू यादव, पूजा यादव व रेखा यादव ने कहा है कि 12 सदस्यों ने मिल कर वृंदावन हाउसिंग सोसायटी बनाकर सनसिटी में जमीन ली थी। सोसायटी रजिस्टर्ड के समय प्रधान बाबडौली निवासी बलवान सिंह, खजांची नाहड़ निवासी विनोद व गुरुग्राम की दयानंद कालोनी निवासी मुकेश ढिल्लन ने प्रत्येक सदस्य से दो से तीन लाख रुपये नकद लिए थे तथा आश्वासन दिया था कि रसीद बुक छपने पर ली गई नकदी की रसीद दे दी जाएगी। एकत्रित हुई राशि भी सोसायटी के नाम से अकाउंट खुलवा कर जमा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पांच अगस्त 2018 को सोसायटी का प्रस्ताव पास हुआ था कि डीटीपी से इस सोसायटी का नक्शा वृंदावन सोसायटी के नाम से होगा। प्रत्येक सदस्य से तीन-तीन लाख रुपये जमा कराने के लिए भी कहा गया था। बाद में पता लगा कि प्रधान ने सोसायटी के नाम से नक्शा पास कराने की बजाय अपने नाम से डीटीपी से पास करा लिया तथा सोसायटी के खाते से 27 लाख 55 हजार रुपये भी निकलवा लिए। प्रत्येक साल एक अप्रैल से 30 जून तक सभी को सदस्यता का नवीनीकरण भी कराना होगा। परंतु जानबूझ कर किसी भी सदस्यों का नवीनीकरण नहीं किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने मिल कर सोसायटी के करीब 65 लाख रुपये का गबन कर लिया। आरोपियों द्वारा किसी भी सदस्य को फ्लैट न देने तथा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शहर थाना पुलिस ने बाबड़ौली निवासी बलवान सिंह, नाहड़ निवासी विनोद कुमार, दयानंद कालोनी निवासी मुकेश ढिल्लन व भिवाड़ी के फूलबाग चौक निवासी अरविंद के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed