{"_id":"68f52f073b058cba360483a9","slug":"cricketlambi-bansh-made-it-to-the-semi-finals-rewari-news-c-198-1-rew1001-227735-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्रिकेट...लांबी बांश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्रिकेट...लांबी बांश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Mon, 20 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। बाबा कृपा नाथ क्रिकेट क्लब नंगली परसापुर में छबीसवें विलेज कप का उद्घाटन क
रेवाड़ी। नंगली परसापुर स्थित बाबा कृपा नाथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित विलेज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को बाबा सेवानाथ महाराज ने किया। टूर्नामेंट में लांबी बांश की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है जिन्हें चार-चार टीमों के चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल में टीमों के आपसी मुकाबले खेले जा रहे हैं और हर दिन टॉप करने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।
रविवार को गुड़ियानी, मंगलेश्वर माजरी, लांबी बांश और पातुहेड़ा की टीमों ने मुकाबले खेले। इसमें लांबी बांश और पातुहेड़ा ने बराबर मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाया। रन रेट के आधार पर लांबी बांश सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी।
विज्ञापन
सोमवार को रेवाड़ी एक्स इलेवन, रेवाड़ी टीचर्स क्लब, दादिया और बुरेडा की टीमें मुकाबला करेंगी। इस पूल का उद्घाटन कुलदीप यादव ड्योढ़ई द्वारा किया जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 अक्तूबर को खेला जाएगा।
उद्घाटन समारोह में सरपंच नितेश, चेयरमैन अनूप, पूर्व सरपंच कर्मबीर, इंद्रजीत, कपिल, दिव्यकांत, हेमंत, सुधीर, प्रहलाद सिंह, मास्टर अमर सिंह, साँवत सिंह, सुंदर, सुभास, फत्ते सिंह, प्रीतम, सोनू, दिनेश सहित सभी टीमों के खिलाड़ी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।