{"_id":"67059f4d0bbbb641880f6c77","slug":"credit-for-my-victory-goes-to-rewari-laxman-singh-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-210309-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी जीत का श्रेय रेवाड़ी की को : लक्ष्मण सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी जीत का श्रेय रेवाड़ी की को : लक्ष्मण सिंह यादव
Wed, 09 Oct 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलकर
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित घोषित भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी जीत का श्रेय रेवाड़ी की जनता को दिया है। यह जीत जनता को समर्पित है। उन्होंने जीत के बाद सबसे पहले वह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलकर जीत की बधाई दी। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व भाजपा की पूरी टीम के साथ-साथ सभी समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि इस जीत में सभी का योगदान है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मैंने नहीं रेवाड़ी की जनता ने स्वयं ही लड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठकी राजनीति की है, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों के दौरान व्यवस्था परिवर्तन करने का कार्य किया है। इस पर रेवाड़ी की जनता ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही थी, लेकिन अब भाजपा ने जनता को रामराज देने का कार्य किया है।
इससे पूर्व लक्ष्मण सिंह यादव ने मतगणना केंद्र के बाहर से खुली जीप में विजयी यात्रा प्रारंभ की तथा शहर के हनुमान मंदिर, घंटेश्वर मंदिर व दुर्गा मंदिर में पहुंच कर भगवान से आशीर्वाद लिया। शहर के झज्जर चौक से भी विजयी यात्रा मोती चौक से होकर मुख्य बाजारों से निकली। इस दौरान लोगों का हुजूम यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पडा। सेक्टर चार स्थित उनके आवास पर दोपहर से ही लोगों के पहुंचने का दौर शुरु हो गया। ढोल व डीजे पर नाचते हुए समर्थक देर रात्रि तक जश्न में डूबे रहे।