फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cow died due to electric shock, angry people created a jam

Rewari News: करंट लगने से गौवंश की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 11 Feb 2024 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cow died due to electric shock, angry people created a jam
सड़क पर लोगों ने लगाया जाम।
बावल। कस्बे के रेवाड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क के बीच लगी ग्रिल में करंट लगने से गौवंश की मौत हो गई। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों तरफ यातायात अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन एक घंटे तक पुलिस से नोकझोंक होती रही। नपा चेयरमैन वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रिल में कई वर्षों से करंट आ रहा है पहले भी इसमें करंट आने से एक युवक की मौत हो गई थी। बारिश में लगातार करंट के झटके लोगो को लगते रहते हैं। उन्होंने बताया कि पहले ही नपा की मीटिंग में प्रस्ताव पास करके ग्रिल को हटाने का प्रस्ताव नगर आयुक्त को भेजा जा चुका था। प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक ग्रिल हटाने की मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले हुई थी युवक की मौत

बता दें कि लगभग तीन वर्ष पहले भी बिजली निगम के सामने ग्रिल में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में युवक की जान चली गई। ग्रिल लगने से रोड लगभग 4 फुट से अधिक डिवाइडर बनाकर सकरा हो गया जिससे सड़क के दोनों तरफ बेहद कम जगह बची है। रेवाडी ओर कम्पनी में जाने का एकमात्र सड़क मार्ग होने से भारी संख्या में यहां से वाहन गुजरते हैं जिससे हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन



कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया। उसके बावजूद कोई भी समाधान नहीं हो रहा है।

वीरेंद्र सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed