फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   covid-19 ifected showen in the Arogya Setu app, till evening administration no case in the city.

आरोग्य सेतू एप ने दो किमी. क्षेत्र में दिखाया कोरोना पॉजिटिव, दिन भर रही चर्चा, शाम को प्रशासन ने कहा जिला में नहीं कोई पॉजिटिव

Wed, 06 May 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
covid-19 ifected showen in the Arogya Setu app, till evening administration no case in the city.
आरोग्य सेतू एप पर दो किमी. क्षेत्र में दर्शाया गया कोविड-19 पॉजिटिव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आरोग्य सेतू एप पर दो किलोमीटर के दायरे में कोरोना पॉजिटिव दिखाए जाना दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। इसको लेकर शाम को जिलाधीश ने कहा कि जिले में अभी तक कोरोना वायरस का कोई केस नहीं है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में कुल 1189 सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 1042 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। वहीं 147 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव का एकमात्र तरीका है, इसे बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिलेभर में 1916 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि आरोग्य सेतू एप में पॉजिटिव दिखाना या नहीं दिखाना एप का काम है। कई बार गूगल से एप पर ठीक होने के बाद भी डाटा नहीं हटाया जाता है। जिले में अभी तक कोई पॉजिटिव केस नहीं है। एप की जांच पुलिस की ओर से की जा सकती है, इसमें भी साइबर से जुड़े लोग ही इसकी जांच कर सकते हैं। जिलावासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर लें मदद
उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed