फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Couple started bulldozer on their house, case registered

Rewari News: दंपती ने घर पर चलवाया बुलडोजर, मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Couple started bulldozer on their house, case registered
रेवाड़ी। भाड़ावास मार्ग पर पति-पत्नी ने एक व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलवा दिया, जिससे घर ध्वस्त हो गया। उसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव पिथड़ावास निवासी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि उसने एक प्लाट भाड़ावास रोड़ किला न. 4/1 आदर्श नगर में मंगलराम के साथ एक ज्वाईन सेल डीड न. 963, 12 जून 1998 के तहत खरीद किया हुआ है। उसने मंगलराम से उसके हिस्से का एग्रीमेन्ट कर रखा है तथा कोर्ट में मंगलराम ने एफिडेविट भी दे रखा है। इसके खरीद के समय से ही ज्ञानप्रकाश बतौर मालिक काबिज है। आरोप है कि 17 मई 2022 को गलत तरीके से ज्ञानप्रकाश की आईडी को सुरेन्द्र सोनी के नाम बदल दिया गया, जिसकी शिकायत डीसी के पास लंबित है। पीड़ित का कहना है कि खरीद के समय से चारदिवारी तथा एक कमरा बनाया हुआ है। इस प्रॉपर्टी बाबत कोर्ट की तरफ से भी आदेश हैं। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे कंपनीबाग निवासी पति पत्नी ने घर का ताला तोड़कर अन्दर बने हुए कमरे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। उसके बाद ज्ञान प्रकाश ने मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने जेसीबी को रुकवाकर ज्ञानप्रकाश से लिखित में शिकायत मांगी। फिलहाल पुलिस ने ज्ञान प्रकाश की शिकायत के आधार पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ जबरदस्ती घर में घूसकर तोडफोड़ करने, हरे पेड़ काटने, बलपूर्वक सम्पति को नुकसान पहुंचाने, न्यायालय के आदेश की अवमानना करने, मालिक को बलपूर्वक शान्तिपूर्ण कब्जे से हटाने, जान से मारने की धमकी देने बाबत शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस को जैसे ही फोन आया, मौके पर एक टीम पहुंची। बुलडोजर को रुकवाया गया। उसके बाद शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

-ललित, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed