{"_id":"e16accd04e7a9721c6997a78f8aae38a","slug":"counsilar-meet-dc-for-no-confidance-motion-preposal-against-vice-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 22 पार्षद डीसी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 22 पार्षद डीसी से मिले
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षदों द्वारा नगर परिषद चेयरपर्सन को हटाने को लेकर चलाई मुहिम के बाद सिटी पालिटिक्स में उबाल बढ़ता जा रहा है। पार्षदों के निशाने पर अब वाइस चेयरमैन आ गए हैं।
सोमवार को वाइस चेयरमैन के खिलाफ 24 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उपायुक्त डॉ यश गर्ग को पत्र सौंप दिया। उपायुक्त ने इस मामले में एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विभिन्न वित्तीय घोटालों की जांच में फंसी नगर परिषद में माहौल गर्माया हुआ है। पहले पार्षदों ने चेयरपर्सन शुकुंतला भांडोरिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
अब मामला वाइस चेयरमैन पवन बटला को लेकर गर्म हो गया है। यह दोनों ही कांग्रेसी हैं। 24 पार्षदों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के उप प्रधान पवन बटला नगर परिषद के हित में होने वाले कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों और साथी पार्षदों के साथ भी उनका व्यवहार ठीक नहीं है। पार्षदों ने एकमत होकर उपायुक्त से कहा कि वह हरियाणा नगर परिषद अधिनियम 1973 के प्रावधान के अनुरूप उक्त अधिनियम 21 व 22 के अंतर्गत उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करना चाहते हैं।
-------------
-24 पार्षदों के हस्ताक्षर, 22 ने सौंपे शपथ पत्र
उपायुक्त को सौंपे पत्र में 24 पार्षदों के हस्ताक्षर हैं। जिनमें 22 पार्षदों ने उपायुक्त के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश करते हुए अपने-अपने शपथ पत्र उपायुक्त को सौंपे। दो पार्षद वार्ड 25 से सत्यनारायण यादव व वार्ड दो से विनय यादव बाहर होने के कारण उपायुक्त के सामने पेश नहीं हो सके। विश्वास दिलाया गया कि वह भी अपने-अपने शपथ पत्र सौंप देंगे।
------------
-डीसी के पास यह पहुंचे पार्षद
वार्ड पार्षद
------------------
4 ओमप्रकाश सैनी
13 चंदन यादव
20 विजय राव
22 रवि यादव
03 विनिता पीपल
27 इंदु मुरली
07 प्रेम लता सैनी
08 पूनम सतीजा
21 पूनम यादव
19 गीता अरोड़ा
11 अल्का मेहंदीरत्ता
31 प्रमिला भार्गव
15 बबीता सैनी
06 गीता
30 अमृत कला टिकानिया
16 संजय मलिक
17 सुचित्रा
09 मनीष चराया
26 इतेंद्र पाल
05 सुमेर सिंह यादव
24 पुष्पा देवी
12 गुरदयाल सिंह यादव
-------------------------------
-अविश्वास के लिए दो तिहाई मत जरूरी
अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दो तिहाई संख्याबल जरूरी है। रेवाड़ी नगर परिषद में 31 वार्ड हैं। इनमें एक वार्ड पार्षद का पद खाली है। 30 पार्षदों में से 22 पार्षदों ने उपायुक्त के सामने अपनी मौजूदगी दर्शाई।जबकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 20 पार्षदों का समर्थन जरूरी है।
चेयरपर्सन हटने पर मुझे मिलती जिम्मेदारी, इसलिए हो गए खिलाफ
सभी पार्षदों की हमेशा मानी है। शिकायत थी तो मुझसे मिलकर बताया होता। इन्होंने ही मुझे बनाया था। असल बात तो चेयरपर्सन के खिलाफ चल रही विभिन्न जांच को लेकर यह सब किया गया है ताकि चेयरपर्स पद से हटती है तो वाइस चेयरमैन को यह जिम्मेदारी न मिले। अभी भी समय है इन पार्षदों में मेरे कुछ दोस्त पार्षद हैं, उनसे मिलकर बात की जाएगी।
-पवन बटला, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद
पार्षदों द्वारा सौंपे गए शपथ पत्र के आधार नगर परिषद वाइस चेयरमैन पवन बटला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एसडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह 15 दिनों के भीतर नगर परिषद हाउस की बैठक बुलाकर कार्रवाई करेंगे।
डॉ यश गर्ग, उपायुक्त