फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona vaccine was administered to 149 children on the first day

पहले दिन 149 बच्चों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन

Wed, 16 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine was administered to 149 children on the first day
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन प्रक्रिया निरंतर जारी है। वहीं इस कड़ी में पहले दिन 12-14 आयुवर्ग में 149 बच्चों को कोरोना की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 वर्षीय अनमोल को पहला टीका लगाया गया। वहीं किशोर वर्ग की बात की जाए तो अब तक 45632 को वैक्सीन की पहली व 28154 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक 759616 को पहली व 655434 को अब तक दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 12331 को अब विभाग की ओर से बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक 15 लाख 1 हजार 167 वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेशनल इंयूनाइजेशन सप्ताह सेलीब्रेशन के तहत एक एएनएम को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. सुशील माही, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सर्वजीत थापर, डॉ. धर्मेंद्र, फार्मासिस्ट नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज 1400 बच्चों को लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 12-14 आयुवर्ग के तहत 1400 बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। विभाग के अनुसार नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, नागरिक अस्पताल कोसली, सीएचसी नाहड़, गुरावड़ा, मीरपुर, खोल व बावल में बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके अलावा विभाग की ओर से 3250 किशोर वर्ग को, 4100 18 प्लस आयुवर्ग वालों को, इसके अलावा 3000 को बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को पहले दिन 149 बच्चों को वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक 15 लाख से ऊपर वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा नेशनल इंयूनाइजेशन सप्ताह सेलीब्रेशन के तहत एक एएनएम को भी सम्मानित किया गया।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed