{"_id":"61f2dc502951fd208546f075","slug":"corona-s-speed-is-slow-but-vigilance-is-necessary-174-new-infected-found-rewari-news-rtk636775874","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर, लेकिन सतर्कता जरूरी, 174 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर, लेकिन सतर्कता जरूरी, 174 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को 174 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 216 ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही कोरोना पीड़ितों की संख्या 655 हो गई है। संक्रमण दर 4.11 और स्वस्थ होने वालों की प्रतिशतता दर 96.08 पर पहुंच गई है।
उधर, पिछले तीन दिनों में 659 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इससे पहले जिले में 26 जनवरी को 216 लोगों ने कोरोना को मात दी व कुल संक्रमित 697 कोरोना संक्रमित थे। वहीं 25 जनवरी को 214 लोगों कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए व कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 845 दर्ज की गई। वीरवार को 1343 के सैंपल लिए गए वहीं 932 की रिपोर्ट लंबित है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या कमी देखने को मिल रही है, लेकिन कोरोना का खतरा जिले में अभी भी बरकरार है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 23314 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 22401 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 655 है। इनमें से 648 होम आइसोलेटेड है, वहीं 7 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिले में अब 568224 के सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना नियमों का पालन करने व समय पर वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है। कोरोना से बचाव की जानकारी के लिए स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 946677510, 01274-250764 व 01274-256086 पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
-------------------------------------------
मीरपुर में मिले 35 कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के मीरपुर खंड में सबसे ज्यादा 35 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं दूूसरे स्थान पर रेवाड़ी अर्बन में 34 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं नाहड़ खंड में 32 कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा बावल में 29 व गुरावड़ा व खोल में 22-22 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं जिले में 655 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
--------------------------------------------------
जिले में मिले कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या
27 जनवरी 216 174 655
26 जनवरी 229 81 697
25 जनवरी 214 123 845
24 जनवरी 190 135 936
23 जनवरी 169 118 991
22 जनवरी 209 184 1042
--------------------------------------
कोट
वीरवार को 174 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुुई है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमितों के केस की गति अब कम होने लगी है, लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है। हमें अभी सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना नियमों का पालन व समय पर वैक्सीन लगवाना ही हमारी बचाव की ढाल है।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।