फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona's crisis clouds over army recruits

सेना भर्ती पर कोरोना संकट के बादल

Wed, 24 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona's crisis clouds over army recruits
राव तुलराम स्टेडियम, यहां पर होनी है सेना भर्ती। - फोटो : Rewari
शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में एक से 14 जुलाई तक होने वाली सेना भर्ती रैली पर भी कोौोना संकट के बादल मंडरा रहे हैं। डीसी रेवाड़ी की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव व प्रधान सचिव सैनिक एवं अर्धसैनिक बल को लिखे पत्र में कहा गया है कि सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से 6 जून को जिला प्रशासन से सेना भर्ती कराने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता मांगी गई है। रेवाड़ी में इस समय कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में सेना भर्ती रैली कराने के संबंध में दिशा-निर्देश देने की कृपा करें। डीसी की ओर से मुख्य सचिव को लिखे पत्र व जिला में बढ़ रही कोरोना रफ्तार को देखते हुए रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व भिवानी जिला के लिए युवाओं के लिए होने वाली भर्ती पर पर संशय बना हुआ है। बता दें कि चरखी दादरी कार्यालय की ओर से एक से 15 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि निर्धारित करने के बाद 16 से 30 जून तक एडमिट कार्ड जारी करने की समय सीमा रखी गई थी।
विज्ञापन

इन पदों के लिए आयोजित होनी है भर्ती रैली: रेवाड़ी सेना भर्ती रैली 2020 तीन जिलों के युवाओं के लिए सोल्जर रैंक पर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, ट्रेड्समैन (शेफ, कम्यूनिटी ड्रेसर, स्टीवार्ड, वाशरमैन, टेलर एवं सपोर्ट स्टाफ, इक्विपेंट रिपेयरर) और ट्रेड्समैन 8वीं पास (हाउस कीपर) के पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

सोल्जर जनरल ड्यूटी आयु 17.6 से 21 वर्ष के बीच व न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास होना जरूरी है।
सोल्जर क्लर्क आयु 17.6 से 23 वर्ष के बीच व किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास युवक ही शामिल हो सकते हैं।
सोल्जर ट्रेड्समैन आयु 17.6 से 23 वर्ष के बीच व किसी भी स्ट्रीम में 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
ट्रेड्समैन 8वीं पास - आयु 17.6 से 23 वर्ष के बीच व 8वीं की परीक्षा पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed