{"_id":"5f357fb48ebc3e3d16784e44","slug":"corona-positive-rewari-news-rtk5687228121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रभारी डीआईजी बोले कोरोना सैंपलिंग उम्मीद के मुताबिक कम, बढ़ाए जाने की जरूरत, वीरवार को भी मिले 42 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रभारी डीआईजी बोले कोरोना सैंपलिंग उम्मीद के मुताबिक कम, बढ़ाए जाने की जरूरत, वीरवार को भी मिले 42 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा करने पहुंचे जिला कोरोना प्रभारी डीआईजी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संदिग्धों की जांच कर उनको आइसोलेट व उपचार किया जा सके। जिले में वीरवार को भी 42 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 29983 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2396 कोविड-पॉजिटिव हैं। इनमें 2025 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 14 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 357 एक्टिव केस रह गए हैं और 26950 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 637 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 29 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 35 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 39 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 283 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
गांव जाहिदपुर में मिले 8 कोरोना संक्रमित मरीज
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को को जिले से संबंधित 42 नए कोविड पॉजिटिव केस आए हैं। जिनमें से 14 रेवाड़ी शहर, 8 जाहिदपुर, 3-3 कोसली व बालधन कलां, 2-2 लिसाना, बावल व धारूहेड़ा तथा एक-एक केस सहारनवास, चांदावास, झाडौदा, पीथनवास, लालपुर, टूमना, राजगढ़ व कसौला से संबंधित हैं। बता दें कि कोसली क्षेत्र के गांव में इससे पहले जाहिदपुर निवासी पार्षद भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके बाद ही गांव में सैंपलिंग कराई गई थी। 38 कोविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 31 रेवाड़ी शहर, दो-दो धारूहेड़ा व जोनावास तथा एक-एक केस कोसली, नांधा व भाड़ावास से संबंधित हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत
जिले में कोविड की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की निगरानी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त प्रभारी अधिकारी डीआईजी कुलविंद्र सिंह और डीसी यशेन्द्र सिंह ने वीरवार को धारूहेड़ा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में एस पी नाजनीन भसीन, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, सीएमओ डॉ. सुशील माही, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमियों को कोरोना की रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाने की जरूरत है। कोरोना को लेकर रेवाड़ी जिला की सीमा से लगता राजस्थान का भिवाड़ी बंद है, जिसे लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। जिले में खरखड़ा व आईजीयू मीरपुर में दो डेडिकेटेड कोविड सेंटर बनाए हुए हैं, जिनमें से खरखड़ा में 36 पुरुष व आईजीयू मीरपुर में चार महिलाएं आइसोलेट हैं।