{"_id":"5ea07a338ebc3e90655808c6","slug":"corona-no-positive-case-70-cases-negative-health-rewari-rewari-news-rtk551941353","type":"story","status":"publish","title_hn":"111 में से 70 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, आज 54 का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
111 में से 70 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, आज 54 का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोरोना के मामले में रेवाड़ी जिला सेफ जोन में है। जिले में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। मंगलवार के 111 सैंपल में से बुधवार को 70 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं बुधवार को लिए गए कुल 13 सैंपल सहित कुल 54 की रिपोर्ट वीरवार को आने की उम्मीद है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में अभी तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 470 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 416 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बाकी 54 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिलाभर में 1725 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। जिलाधीश ने कहा कि जिले को कोरोना मुक्त रखने के लिए लॉकडाउन में और ज्यादा सख्ती बरतने के लिए निर्देश ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। जिलावासी अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा और जनहित में लॉकडाउन का पालन करें। जिले में लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए अतिरिक्त 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मोबाइल कैमरा टीमें भी जिला भर निगरानी कर रही हैं।