फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona free district, but caution is necessary: DC

कोरोना मुक्त हुआ जिला, लेकिन सावधानी जरूरी : डीसी

Sat, 12 Mar 2022 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Corona free district, but caution is necessary: DC
युवक को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। लोगों के लिए राहत की खबर है। जिला अब कोरोना मुक्त हो चुका है। उक्त जानकारी डीसी यशेंद्र सिंह ने दी है। उन्हाेंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 7 मार्च को 3 केसों की पुष्टि हुई थी। 5 दिनों तक तक जिले में एक भी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि न होने के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होती चली गई। 12 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। विभाग की ओर से जिले में संक्रमण दर 4.03 प्रतिशत व कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने का आकड़ा 98.94 प्रतिशत है।
विज्ञापन

--------------------------
609865 की हो चुकी सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 609865 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक जिले में 24589 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 24328 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं विभाग की ओर से शनिवार को 436 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 380 की रिपोर्ट लंबित है। इसके अलावा शनिवार को 443 को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब तक 1498965 को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

--------------------------
जिला का कोरोना अपडेट
तारीख केस मिले कुल केस
12 मार्च 0 0
11 मार्च 0 1
10 मार्च 0 6
09 मार्च 0 7
08 मार्च 0 10
07 मार्च 3 12
--------------------------
45 हजार से ऊपर किशोरों को लग चुकी है पहली डोज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 45548 किशोरों को वैैक्सीन की पहली व 27279 किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं जिले में अब तक 759475 को वैक्सीन की पहली व 654457 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 12206 को अभी तक बूूस्टर डोज लग चुकी है। वहीं शनिवार को 33 को पहली, 190 को दूसरी व 237 को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
वैक्सीन का आकड़ा:
लाभार्थी पहली डोज दूसरी डोज बूूस्टर डोज
हेल्थ केयर वर्कर----6686-6531-1620
फ्रंट लाइन वर्कर---- 8043-7978-999
18-44 आयुवर्ग----488472-414704-0
45 से ऊपर आयुवर्ग---144904-128514-0
60 प्लस आयुवर्ग----111370-96730-9587
-------------------------
कोट
जिले में संक्रमण के केस जीरो हो चुके हैं, लेकिन लोगों में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने को लेकर उत्साह कम नजर आ रहा है। इसलिए लोगों से अपील है कि वैक्सीन की डोज समय पर लें।

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल
--------------------------
कोट
जिला अब कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण से मुक्त हो गया है। जिले में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है, लेकिन अभी भी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड नियमों के अनुसार उचित व्यवहार करते हुए फेस मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करें। कोरोना रोधी दवा की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें। ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
-यशेंद्र सिंह, उपायुक्त रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed