{"_id":"5e6bcd028ebc3ea4ea061f8b","slug":"corona-efect-27peoples-in-observation-in-rewari-district-rewari-news-rtk5467213192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ः 27 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने रखा निगरानी में, एक सैंपल जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ः 27 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने रखा निगरानी में, एक सैंपल जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
कैनाल रेस्ट हाउस में कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए अस्पताल का निरीक्षण करते सीटीएम संजीव कुमार।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 27 लोगों को अपनी निगरानी में रखा हुआ है। इसके अलावा जहां पर पहले पांच सैंपल नेगेटिव पाए गए थे। अब जांच के लिए एक और सैंपल लैब में भेजा गया है। हालांकि जिले में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।
कोरोना से बचाव के लिए कुछ मुख्य बातों को समझना बेहद जरूरी:
हवा से नहीं खांसते व छींकते समय निकली पानी की बूंदों से बचें
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि कोरोना वायरस हवा में नहीं फैलता है। यह ड्रोपलेट अर्थात खांसते व छींकते समय निकलने वाली पानी की बूंदों के गिरने से फैलता है। यदि इसका बचाव किया जाए तो काफी हद तक संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है।
यदि एक मीटर की दूरी से बात करें तो मास्क की नहीं जरूरत
डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि आमतौर पर मास्क की जरूरत नहीं है। यदि आप किसी व्यक्ति से एक मीटर की दूरी से बात करते हैं तो उसके ड्रोपलेट से बचा जा सकता है, ऐसे में संक्रमण का खतरा नहीं रहता है। साधारण खांसी व जुकाम होने पर भी रुमाल या 5 रुपये वाले सर्जिकल मास्क का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा अनावश्यक रूप से किसी भी टेबल या अन्य वस्तुओं को छूने से बचना चाहिए। इसके अलावा कोई भी विदेश से आए तो स्वास्थ्य विभाग के 01274-250764 नंबर पर जानकारी दे। ऐसा नहीं करने पर हरियाणा ऐपेडमिक एक्ट के तहत सजा का भी प्रावधान है।