{"_id":"5ec173488ebc3e9082568672","slug":"corona-also-reached-uttam-nagar-in-the-city-personnel-posted-in-the-fire-department-of-delhi-rewari-news-rtk5554050166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के उत्तम नगर में भी पहुंचा कोरोना, दिल्ली के दमकल विभाग में तैनात कर्मी मिला पॉजिटिव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के उत्तम नगर में भी पहुंचा कोरोना, दिल्ली के दमकल विभाग में तैनात कर्मी मिला पॉजिटिव,
विज्ञापन
खोल स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटीन किए गए पुलिस कर्मियों के कोविड-19 सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्
- फोटो : Rewari
सेक्टर-4 के बाद शहर के उत्तम नगर में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है। दिल्ली के दमकल विभाग में कार्यरत कर्मचारी उत्तम नगर निवासी रविवार को आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। शहर के नागरिक अस्पताल में 15 मई को दमकल कर्मी का सैंपल लिया गया था।
बता दें कि जिले में अभी तक कुल 2130 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, इसमें से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं। एक पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को महेंद्रगढ़ का बताया जा रहा है। ऐसे में जिले में पॉजिटिव पाए गए मरीजों का आंकड़ा 9 माना जा रहा है। 133 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। जिलेभर में 1786 लोग होम क्वारंटीन हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा कर आए हैं। शुक्रवार को जिले में तीन पॉजिटिव केस पाए गए थे, लेकिन एक मामले की अभी जांच चल रही है। क्योंकि महेंद्रगढ़ के जिस व्यक्ति को पॉजिटिव बताया जा रहा है, उसका सैंपल 15 मई को लिया गया था और एक दिन पहले 14 मई की रात को उसे पॉजिटिव बताया गया था। उत्तम नगर में केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। वहीं लोगों को भी घर के अंदर ही रहने के लिए पुलिस की ओर से जागरूक किया जा रहा है। वहीं मुख्य रास्तों को सील किया जा रहा है।
खटावली निवासी पुलिसकर्मी के संपर्क में आए 52 लोगों के सैंपल निगेटिव
जिला नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि जिलाधीश के आदेशानुसार जिले में कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। सेक्टर- निवासी तीन नागरिक कोरोना पॉजिटिव से संबधित कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग के आधार पर लिए गए सभी 74 व आईएलआई के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मुरलीपुर गांव से मिले कोविड पॉजिटिव केस से संबंधित कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग के आधार पर लिए गए 16 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आईएलआई के आधार पर ली गई चार सैंपल में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और दो की रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि खटावली निवासी कोविड पॉजिटिव से संबधित कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग के आधार पर अभी तक 55 सैंपल लिए गए थे, इनमें से 52 की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और तीन की रिपोर्ट का इंतजार है। आईएलआई के आधार पर लिए गए 20 सैंपल में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 13 की रिपोर्ट का इंतजार है। रतनथल कंटेनमेंट जोन से कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग के आधार पर 43 की पहचान की गई थी, जिनमें से 36 के सैंपल हो चुके हैं। साथ ही आईएलआई के आधार पर 18 सैंपल लिए लिए जाएंगे।
विज्ञापन
कांटैक्ट में आए 30 पुलिसकर्मियों सहित 71 के लिए सैंपल
15 मई को मामडिया अहीर में दो पॉजिटिव केस आने के बाद 16 मई को खोल थाने के एसएचओ सहित 30 पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन करते हुए थाना सील कर दिया गया था। जिस कोर्ट में आरोपी पेश हुए थे, उसकी जज और 9 कर्मियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया था। रविवार को कंटेनमेंट जोन मामडिया अहीर में कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग के आधार पर 71 सैंपल लिए जा चुके हैं और 13 और के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त आईएलआई के आधार पर 54 सैंपल लिए जाएंगे, इन सबकी हेल्थ डिपार्टमेंट ने पहचान कर ली है।
10 दिन में 10 के करीब पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
आठ मई को शहर के सेक्टर-4 में एक साथ तीन पहले पॉजिटिव केस पाए गए थे। ऐसे में 17 मई तक इन 10 दिन के दौरान यदि महेंद्रगढ़ के युवक को भी जोड़ा जाए पॉजिटिव का आंकड़ा 10 पर पहुंच चुका है। हालांकि प्रशासन की ओर से आंकड़ा 9 बताया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की माने तो 10 दिन के अंदर 9 पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। सेक्टर-4 के बाद गांव मुरलीपुर में पुलिसकर्मी, खटावली में दिल्ली पुलिसकर्मी, रतनथल में दिल्ली से आया युवक, 15 मई का दो मामडिया अहीर व एक महेंद्रगढ़ का व्यक्ति और 17 मई को शहर के उत्तम नगर में पॉजिटिव मरीज पाया गया है। ऐसे में जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 6 पर पहुंच गई है।
उत्तम नगर सहित आसपास की क्षेत्र बनेगा कंटेनमेंट जोन : डीसी
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह के आदेशानुसार रविवार को शहर के उत्तम नगर क्षेत्र से मिले कोरोना पॉजिटिव केस के कारण कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत इस एरिया को भी कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।