फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, 233 positive cases found, 5 dead

कोरोना से पांच की मौत, 233 नए संक्रमित मिले, 452 मरीज ठीक हुए

Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona, 233 positive cases found, 5 dead
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि इससे लगातार मौतें भी हो रही हैं। वीरवार को जिले में 233 नए संक्रमित मिले जबकि 452 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। वहीं कोरोना संक्रमण से पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। खास बात है कि गांव और शहर दोनों से लगातार कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कष्ण कुुमार ने बताया कि जिले में गांव और शहरों में लगातार कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में संदिग्धों का एंटीजन टेस्ट भी कराया जा रहा था। वीरवार को जिले में 233 नए कोरोना केस आए हैं। उन्होंने बताया पांच मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ ने कहा कि राहत की बात यह हैं कि वीरवार को 452 मरीज ठीक हुए है। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन के कुल 1659 टेस्ट हुए है। जिले में कोरोना संक्रमण के 1237 मामले सक्रिय हैं। 873 मरीज होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिले के 35 गांवों को हॉटस्पॉट में शामिल किया है व 54 गांवों में एहतियात के तौर पर आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अभी तक 241514 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 223776 लोग निगेटिव पाए गए हैं। 17738 कोरोना मरीज अभी तक मिले हैं। जिसमें से 16277 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना खरखड़ा निवासी 73 वर्षीय, भठेड़ा निवासी 55 वर्षीय, रेवाड़ी निवासी 60 वर्षीय महिला व बावल निवासी 80 वर्षीय समेत पांच की मौत हुई है। सभी का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
1863 को लगा कोरोना का टीका
जिले में वीरवार को कई सेंटरों पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 1863 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। विभाग की ओर से 1840 लोगों को पहली व 23 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 193618 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कोसली नागरिक अस्पताल 90 लोगों को वैक्सीन दी गई। जिसमें जहां 45 साल से ऊपर के 62 लोगों ने टीके लगवाए, वहीं साठ वर्ष से ऊपर के 20 नागरिकों को टीका लगाया गया। इसके साथ-साथ 5 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 3 हेल्थ वर्कर का भी टीकाकरण किया गया।

....................
ग्रामीणों ने सैंपल देने से मना किया
टूमना तथा भूरथला में ग्रामीणों के सैंपल देने से इनकार करने पर डॉक्टर तथा उसकी टीम को बैरंग लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ के अंतर्गत टूमना तथा भूरथला में डॉ. सचिन की अगुवाई में सैंपलिंग लेने गई टीम को ग्रामीणों ने सैंपल दिए बगैर लौटा दिया। जिससे टीम का समय बर्बाद हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ के कोविड-19 प्रभारी डॉ. राजीव ने बताया कि वीरवार को डॉ. सचिन की अगुवाई में हमारी टीम स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत गांव टूमना तथा भूरथला में सैंपलिंग के लिए भेजी गई थी। जिसका ग्रामीणों ने अकारण विरोध किया और उसे लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed