फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, 20 positive cases found, health, rewari

जिले में एक दिन में मिले 20 कोरोना संक्रमित, 17 ठीक होकर लौटे घर

Thu, 18 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona, 20 positive cases found, health, rewari
गांव टांकड़ी में सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को आए 20 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ जिले का आंकड़ा 145 पर पहुंच गया है, वहीं राहत की बात ये है कि एक दिन में 17 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं। वहीं दूसरी ओर निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के पॉजिटिव मिलने से भी चिंता बढ़ने लगी है। बुधवार को जहां एक निजी अस्पताल में डिलिवरी के बाद बच्चा पॉजिटिव पाया गया है, इसी तरह से दो अन्य अस्पतालों में डिलिवरी के दौरान बच्चा व प्रसूता पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके चलते इन तीनों अस्पतालों को सील भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार तक जिला में 4074 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 145 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 68 नागरिक कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के 77 एक्टिव केस रह गए हैं। 3777 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 152 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 908 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। वीरवार को संक्रमित मिले लोगों में शहर के कुतुबपुर में पहले से ही संक्रमित व्यक्ति के परिवार के तीन सहित चार, हांसाका में भी पहले से संक्रमित व्यक्ति के परिवार के चार, रामगढ़ से दो, टांकड़ी, शक्ति नगर रेवाड़ी, धारूहेड़ा सेक्टर-6, रेवाड़ी सेक्टर-4, धामलावास, बीदावास, बावल रोड सरस्वती विहार रेवाड़ी, गांव मायन, बालावास अहीर व मुमताजपुर में एक-एक नागरिक पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

कंपनी एचआर के संपर्क में आकर पत्नी, बेटा व भाई संक्रमित
शहर के कुतुबपुर निवासी व्यक्ति मानेसर स्थित कंपनी में एचआर के पद पर तैनात है। चार दिन पहले आई जांच रिपोर्ट में एचआर संक्रमित पाया गया था। इसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार की भी जांच की थी। वीरवार को आई जांच रिपोर्ट में एचआर की पत्नी, करीब पांच साल का बेटा व भाई भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कुतुबपुर में ही चार दिन पहले राजस्थान के झूंझुंनू निवासी बावल की कंपनी में कार्यरत एक कर्मी भी संक्रमित मिला था, वीरवार को उसके कमरे में ही रहने वाला कंपनी कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई कर्मी के परिवार के चार लोग संक्रमित
दिल्ली रोड स्थित शहर से सटा हुआ हांसाका गांव में वीरवार को एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। करीब पांच दिन पहले हांसाका में एसबीआई कर्मी पॉजिटिव पाया गया था, इसके चलते परिवार के सैंपल लिए गए थे। वीरवार को आई जांच रिपोर्ट में एसबीआई कर्मी के परिवार चार सदस्य संक्रमित मिले। बता दें एक ही परिवार के पांच सहित हासांका में कुल 6 केस मिल चुके हैं। इसमें से एक महिला ठीक होकर घर लौट चुकी है।
शक्ति नगर में दिल्ली कनेक्शन
शक्ति नगर में संक्रमित मिले व्यक्ति का पिता भी एसबीआई बैंक में अधिकारी रह चुके हैं। संक्रमित मिले व्यक्ति का दिल्ली से कनेक्शन है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट में आने के बाद ही युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
बिदावास व टांकड़ी में कंपनी कर्मी संक्रमित
बावल क्षेत्र के गांव टांकड़ी में मिला व्यक्ति मानेसर स्थित कंपनी में नौकरी करता है। चार दिन पहले ही कंपनी में पॉजिटिव केस आने के बाद युवक को गांव में ही घर पर ही होम आइसोलेट किया हुआ था। वीरवार को आई जांच रिपोर्ट में व्यक्ति संक्रमित पाया गया। वहीं गांव बिदावास गांव में मिला संक्रमित व्यक्ति भी राजस्थान के खुसखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में कार्यरत है। कंपनी में पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद सभी की जांच कराई गई थी।
चाणक्यपुरी एंबेसीकर्मी व पुत्र मिले संक्रमित
वीरवार को आई कोविड-19 जांच रिपोर्ट में गांव रामगढ़ में भी पिता व पुत्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमित मिला व्यक्ति दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक एंबेसी के स्कूल में कार्यरत है। वहीं पत्नी भी दिल्ली में भी जॉब करती हैं। दिल्ली में पत्नी व बेटी संक्रमित मिलने के बाद युवक अपने बेटे को लेकर रामगढ़ आ गया है। यहां पर टेस्ट कराया गया तो उसमें पिता-पुत्र भी संक्रमित पाए गए।

इन गांवों के लोग ठीक होकर लौटे घर
जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव के 77 एक्टिव केस हैं। वीरवार को 17 संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे हैं। जिनमें सेक्टर-4 धारूहेड़ा से तीन, सहारनवास से दो, गुडियानी, युगुल विहार ढ़ालियावास, द्वारकाधीश धारूहेड़ा, भेिक्त नगर, खेड़ा आलमपुर, भोतवास अहीर, शिव कॉलोनी रेवाड़ी, माखरिया, कालूवास, कृष्णा नगर, गोकलगढ़, जाटूसाना के एक-एक कोविड संक्रमित ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं। डीसी ने कहा कि घबराएं नहीं, खासी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed