{"_id":"6772e20efe8237faec045600","slug":"copper-wire-theft-by-breaking-shop-shutter-rewari-news-c-198-1-rew1001-213392-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकान का शटर तोड़कर कॉपर तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकान का शटर तोड़कर कॉपर तार चोरी
Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 12प्रधान इलेक्ट्रिक की दुकान का तोड़ा हुआ शटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कस्बे में बीती रात चोर इलेक्ट्रिक की दुकान का शटर तोड़कर तीन लाख रुपये का कॉपर तार चोरी कर ले गए। गांव जाहिदपुर के थावर सिंह ने इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान खोली है। वह रात को दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह उसे लोगों ने सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। थावर सिंह ने दुकान पर पहुंचकर पुलिस को दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस के सामने दुकान खोली गई तो तीन लाख रुपये कॉपर की तार व अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पाया गया कि दो व्यक्तियों ने इस चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। इस विषय में कोसली थाना प्रभारी रामचंद्र यादव ने बताया कि हमने दुकान के बाहर गली में लगे कमरे व आस पास लगे कैमरों की फुटेज ले ली है। चोरों की तलाश की जा रही है।