फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperation Minister flagged off the bus from Bawal to Gurugam

सहकारिता मंत्री ने बावल से गुरुगाम की बस को दिखाई हरी झंडी

Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cooperation Minister flagged off the bus from Bawal to Gurugam
बावल के गुरूग्राम के लिए चलने वाली बस को हरी झंडी दिखाते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शनिवार को बावल बस स्टैंड से गुरुग्राम तक के लिए चलाई जाने वाली बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बावल औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुरुग्राम के लिए आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए इस बस का संचालन किया गया है, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र के लोग काफी दिनों से बावल से गुरुग्राम के लिए बस संचालन करने की मांग कर रहे थे। अब उनकी यह मांग पूरी हो गई है। सहकारिता मंत्री ने जीएम रोडवेज का निर्देश दिए कि इस बस का संचालन बावल से गुरुग्राम को और आगे बढ़ाते हुए दिल्ली तक विस्तार किया जाए। ताकि यात्रियों को गुरुग्राम व दिल्ली तक आने-जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जयपुर जाने वाली बसें भी बावल बस स्टैंड से होकर जाएं
मंत्री ने कहा कि जयपुर से आने-जाने वाली बसें भी बावल बस स्टैंड में होकर जाएं। सहकारिता मंत्री ने बस स्टैंड परिसर में पौधरोपण करते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पौधे आसानी से लगते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बनाए रखने को हम सभी को अपने घरों के आसपास व खेतों में पौधे रोपित करने होंगे। इस अवसर पर एसडीएम बावल संजीव कुमार, जीएम रोडवेज रेवाड़ी अशोक कौशिक व ब्लॉक समिति चेयरमैन विरेन्द्र छिल्लर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed