फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Controversy over Nehru Park Improvement Committee, two organizations claim

Rewari News: नेहरू पार्क सुधार समिति को लेकर घमासान, दो संस्थाओं ने किया दावा

Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Controversy over Nehru Park Improvement Committee, two organizations claim
रेवाड़ी। शहर के नेहरू पार्क की देखरेख के लिए बनी नेहरू पार्क सुधार समिति को लेकर घमासान मचा हुआ है। कटला बाजार के प्रधान व स्वयं को नेहरू पार्क का प्रधान कहने वाले रामचंद्र अघ्घी सहित अनेक पार्षदों ने बेहद गंभीर आरोप लगाकर नेहरू पार्क सुधार समिति को घेरने का काम किया है।
विज्ञापन


रेवाड़ी के नेहरू पार्क के बाहर वह एक शाइन बोर्ड पर प्रधान के नाम के आगे रामचंद्र लिखा हुआ है, रामचंद्र का कहना है कि पार्क के सभी लोगों ने मिलकर पार्क विकास समिति का गठन किया था। समिति को रजिस्टर्ड करने का जिम्मा पार्षद भूपेंद्र यादव को दिया गया था, लेकिन पार्षद ने मिलीभगत कर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला को प्रधान व अपने ही लोगों को अन्य पद सौंप दिए।
विज्ञापन

नेहरू पार्क सुधार समिति में दीपक मंगला को अध्यक्ष, कृष्ण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, मादुसूधन शर्मा को जनरल सेक्रेटरी, दिनेश कुमार को जॉइंट सेक्रेटरी, विनोद गुप्ता को ट्रेजर के अलावा नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता व नगर परिषद चेयरपर्सन पति बलजीत सिंह को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने भी खोला मोर्चा
रेवाड़ी के सेक्टर एक स्थित मीडिया सेंटर में सोमवार को बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पार्षदों ने भी गंभीर आरोप लगाए। पार्षद ने कहा कि पहले कुछ लोगों ने एक षड्यंत्र कर ब्राॅस मार्केट की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। वहीं अब पार्क को भी अपने कब्जे में लेने की कवायद चल रही है। इस दौरान रामचंद्र के अलावा महेंद्र छाबड़ा, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र सतीजा व मौजूद रहे।

---
कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित कुछ लोग मनमानी तरीके से आरोप लगा रहे हैं, जो की निराधार है। नेहरू पार्क सुधार समिति का गठन कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ है।
-दीपक मंगला, नवनियुक्त प्रधान नेहरू पार्क सुधार समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed