{"_id":"63e92db6b319c2cc9a0a7c5f","slug":"controversy-in-the-meeting-of-the-organizing-committee-of-holi-fair-shots-fired-rewari-news-c-17-1-64768-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: होली मेला आयोजन कमेटी की बैठक में विवाद, गोली चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: होली मेला आयोजन कमेटी की बैठक में विवाद, गोली चली
Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। खोल थाना क्षेत्र के गांव खोरी में होली पर मेला आयोजित के लिए रविवार को मंदिर में बुलाई गई बैठक में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई जिससे अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद खोल थाना व कुंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी सुभाष चंद भी गांव में पहुंचे।
गांव खोरी में होली पर्व पर मेला आयोजन पर चर्चा करने के लिए रविवार को मंदिर परिसर में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मंदिर की कमेटी द्वारा आय व व्यय का लेखा-जोखा भी ग्रामीणों के सामने रखा जाना था। कमेटी की ओर से वर्ष 2018 से 2022 तक मंदिर में कराए गए कार्य व खर्चे का हिसाब दिया गया। दूसरे गुट की ओर से कुछ कार्यों पर सवाल उठाए गए। इसके बाद दोनों पक्षों में बीच विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोग बैठक से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि बाहर विवाद के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर हवाई फायर कर दिया।
दूसरे गुट के एक युवक ने भी पिस्तौल निकाल ली। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद खोल थाना व कुंड चौकी पुलिसपहुंची। अभी गांव में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस को किसी भी पक्ष द्वारा लिखित में शिकायत नहीं दी गई है।क