फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Contaminated water is once again being discharged from Bhiwadi into Dharuhera; the situation is worsening.

Rewari News: भिवाड़ी से धारूहेड़ा में फिर छोड़ा जा रहा दूषित पानी, बिगड़ रहे हालात

Sat, 29 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water is once again being discharged from Bhiwadi into Dharuhera; the situation is worsening.
धारूहेड़ा में पहुंचा भिवाड़ी का दूषित पानी। संवाद 
धारूहेड़ा। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी से हरियाणा की सीमा में पहुंच रहा प्रदूषित पानी एक बार फिर धारूहेड़ा के लोगों के लिए परेशानी बन गया है। कई दिनों से भिवाड़ी से दूषित पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। यह पानी सेक्टर-4 और सेक्टर-6 की आउटर रोड पर जमा होने के बाद आगे राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग और राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि भिवाड़ी से हरियाणा की सीमा में प्रदूषित पानी पहुंचने की समस्या आज की नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। समय-समय पर शिकायतें और विरोध होने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पहले भिवाड़ी की ओर से आने वाला प्रदूषित पानी रेवाड़ी-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते धारूहेड़ा तक पहुंचता था, लेकिन अब पानी को भिवाड़ी क्षेत्र में बने एक प्रतिष्ठित स्कूल के पीछे से हरियाणा की सीमा में छोड़े जाने की बात सामने आ रही है। यहां से पानी धारूहेड़ा के सेक्टर-4 व सेक्टर-6 की आउटर रोड से होता हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-4 और सेक्टर-6 की आउटर रोड पर इन दिनों प्रदूषित पानी भरा है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बरसाती पानी नहीं है, बल्कि बेहद गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी है। पानी जमा रहने से बदबू फैल रही है।

-----------------

पार्षद और स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

धारूहेड़ा नगर पालिका के पार्षद डीके शर्मा, स्थानीय निवासी कृष्ण यादव, डॉ. योगेंद्र सिंह आदि ने बताया कि भिवाड़ी की तरफ से लगातार काला और बदबूदार पानी हरियाणा की सीमा में छोड़ा जा रहा है। यह पानी सेक्टर-4 व सेक्टर-6 की आउटर रोड पर जमा है। इसकी दुर्गंध से लोग परेशान हैं। हर बार पानी जमा होने के बाद अधिकारी मौके का निरीक्षण करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर भिवाड़ी से निकलने वाले इस प्रदूषित पानी को हरियाणा की सीमा में आने से रोकने की जिम्मेदारी किसकी है।

-----------------



भिवाड़ी और धारूहेड़ा प्रशासन के बीच समन्वय की जरूरत

धारूहेड़ा और भिवाड़ी भले ही दो अलग-अलग राज्यों में स्थित हों, लेकिन दोनों औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं एक-दूसरे से सीधे जुड़ी हुई हैं। भिवाड़ी से निकलने वाला प्रदूषित पानी हरियाणा की सीमा में आने के बाद धारूहेड़ा के लोगों के लिए परेशानी पैदा करता है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि राजस्थान और हरियाणा के संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण करे। लोगों का कहना है कि जब तक पानी छोड़ने वाले स्रोत की पहचान कर उसे बंद नहीं किया जाएगा, तब तक केवल सड़क से पानी निकालने से समस्या खत्म नहीं होगी।

धारूहेड़ा में पहुंचा भिवाड़ी का दूषित पानी। संवाद 

धारूहेड़ा में पहुंचा भिवाड़ी का दूषित पानी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed