{"_id":"6a47faee468385976804ccd3","slug":"contaminated-sewage-water-flowing-on-the-road-residents-facing-trouble-rewari-news-c-198-1-rew1010-241228-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क पर बह रहा सीवर का दूषित पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क पर बह रहा सीवर का दूषित पानी, लोग परेशान
Fri, 03 Jul 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। भटसाना रोड पर स्थित संतोष कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह सीवर का दूषित पानी सड़क पर भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी पैदल जाने वाले लोगों को हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने से दुर्गंध फैली रहती है। गंदगी व जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र यादव, राहुल, अनिल यादव और दीपक ने बताया कि सीवर लाइन और चैंबरों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। इससे लोगों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
नागरिकों ने जनस्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था की तत्काल जांच कराकर चैंबरों की सफाई कराई जाए तथा ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों को गंदे पानी से होकर आने-जाने की मजबूरी से राहत मिल सके।