फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Connect more and more people with Congress: Kataria

कांग्रेस से अधिकाधिक लोगों को जोड़ेें : कटारिया

Mon, 12 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Connect more and more people with Congress: Kataria
फोटो: 28रेवाड़ी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया का ग्रामीण जिलाध्यक्ष कार्य - फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।
रेवाड़ी। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया का सोमवार को रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत किया गया। पोसवाल चौक स्थित ग्रामीण जिलाध्यक्ष के कार्यालय में जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) सुभाष छावड़ी ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका चंदेलिया को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पोसवाल ने युवाओं से कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और कांग्रेस ही युवाओं के हितों की सच्ची आवाज उठाने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

दिनेश पोसवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को साजिश के तहत खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान और मजदूर के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
इस अवसर पर यूथ प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी युवा टीम को जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनता की आवाज को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर दीवान सिंह चौहान, मनोज यादव दखोरा (हल्का कोसली), युवा जिला अध्यक्ष रामप्रकाश, युवा हल्का अध्यक्ष संदीप गुर्जर, धारी अरोड़ा (पूर्व युवा अध्यक्ष), अभिषेक छावड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed