फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress workers celebrated Savitribai Phule's birth anniversary

Rewari News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

Sat, 03 Jan 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Congress workers celebrated Savitribai Phule's birth anniversary
फोटो : सावित्रीबाई फुले जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।स्रोत :
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान पर जिला कांग्रेस कमेटी के एससी सेल के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कार्यकर्ताओं के साथ सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई।
विज्ञापन

इस मौके पर रमेश ठेकेदार ने बताया कि सावित्रीबाई फुले एक महान सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
विज्ञापन

उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और महिलाओं को शिक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई और विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को समाज में अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed