{"_id":"3ad7802288a515927e2498a6094206f6","slug":"congress-worker-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले में को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव चिरंजीव राव के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर रोष जताया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकते हुए भाजपा पार्टी और पीएम विरोधी नारे लगाए। राव चिरंजीव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना के साथ षडयंत्र रचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस द्वारा कराए गए महागठबंधन से भाजपा की हार के बदले के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस गठबंधन के सूत्रधार कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की इन कार्यवाही से हम डरने वाले नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अब ओछी राजनीति पर उतर आई है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव जवाहर सचदेवा, अमृतकला टिकानिया, नरेश शर्मा, डॉ.कंवर सिंह, अजित तोंगड़, प्रमोद कापड़ीवास, मदनलाल झाम, नरेश एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ट्रस्ट के अधीन था नेशनल हेराल्ड, नहीं लिया लाभ
कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा कि भाजपा राजनीति की स्वच्छता खराब करते हुए बदले की भावना की एक नई परंपरा कायम कर रही है। नेशनल हेराल्ड एक ट्रस्ट के अधीन काम करता है और उस ट्रस्ट का कोई भी ट्रस्टी ने उससे कोई भी लाभ नहीं लिया। भाजपा ज्वलंत मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। जिस केस में पिछली सरकारों ने क्लीन चिट दे थी उस केस में दोबारा भाजपा सरकार बदनाम करने की मंशा से उस केस को उछाल रही है।