फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress protests against the incidents

Rewari News: घटनाओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 12 Oct 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against the incidents
फोटो : 16बीडीपीओ कविता को ज्ञापन देते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
रेवाड़ी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर हमले, वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण कुमार के सुसाइड करने और रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को देकर तीनों घटनाओं के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुभाष, शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमला करने, हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के खुदखुशी करने और रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या को लेकर अनुसूचित जाति समाज के लोगों में रोष है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार के शासन में देश में सरेआम कानून व्यवस्था और संविधान का अपमान हो रहा है। इस तरह की घटनाएं भाजपा की नीतियों की पोल खोल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोषियों को कठोर सजा देने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सेवा स्तंभ के प्रधान भगत सिंह सांभरिया, सूबेदार मेजर सत्यनारायण सांभरिया, आरएस सांभरिया, काशीराम खींची, राजेंद्र सिंह गहलोत, ईश्वर सिंह महलावत, पूर्व सरपंच खूबराम, हीरासिंह, मीर सिंह चावरिया, डॉ. मामराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed