फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress objects to changes in MNREGA rules: Chiranjeev

कांग्रेस को मनरेगा के नियमों में बदलाव पर आपत्ति : चिरंजीव

Fri, 30 Jan 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress objects to changes in MNREGA rules: Chiranjeev
गांव में दौरे के दौरान जानकारी देते पूर्व विधायक चिरंजीव राव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने गांव काकोडिया और बीकानेर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मनरेगा का नाम बदलने पर नहीं बल्कि नियमों में बदलाव करने पर आपत्ति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा मनरेगा का नाम बदलने की आड़ में इस योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश रच रही है। पहले जहां मनरेगा के तहत 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार वहन करती थी, अब उसे बदलकर 60:40 के अनुपात में कर दिया गया है, जिसमें 40 प्रतिशत भार राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्य पहले से ही आर्थिक संकट में हैं। राज्य सरकार न तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दे पा रही है, न ही ओलावृष्टि व वर्षा से फसल खराब होने पर उचित मुआवजा। ऐसे में मनरेगा के लिए राज्य सरकार 40 प्रतिशत धनराशि कहां से लाएगी, यह बड़ा सवाल है। यह बदलाव मनरेगा को कमजोर करने की एक सोची-समझी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीव राव ने कहा कि लॉकडाउन के कठिन समय में मनरेगा ही वह योजना थी जिसने गरीब परिवारों को रोजगार और दिहाड़ी देकर उनके घर का चूल्हा जलाए रखा। यह योजना कांग्रेस पार्टी की देन है, जिसे यूपीए सरकार के समय गरीब, मजदूर और किसान को ध्यान में रखकर लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed